बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले की मटिहानी विधानसभा से जुड़ा एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है। जदयू के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह की एक महिला के साथ आपत्तिजनक/अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर आरजेडी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी से पोस्ट की गई थी.
जानकारी के मुताबिक, वायरल फोटो के सामने आने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार सिंह की ओर से साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। दूसरी तरफ, बोगो सिंह ने भी उनके नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी को लेकर रिफाइनरी थाना में आवेदन दिया है और अपनी छवि खराब करने की साजिश का आरोप लगाया है.
बताया जा रहा है कि वायरल तस्वीरों को लेकर जिले की राजनीति में तेज हलचल है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर फोटो साझा करने वाले अकाउंट की पहचान की जा रही है.
पूर्व विधायक राजकुमार सिंह मटिहानी सीट से पहले विधायक रह चुके हैं, जबकि बोगो सिंह भी इसी सीट से जुड़े राजनीतिक चेहरे हैं। दोनों नेताओं के बीच पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता रही है, और इसी विवाद के बीच यह नया मामला सामने आया है.

Leave a Reply